2017 में इन फिल्मों में दिखेंगे ‘खिलाड़ी’ अक्षय

Samachar Jagat | Monday, 02 Jan 2017 11:10:01 AM
Akshay Kumar shares glimses of 2017 movie projects

मुंबई। बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर एक्टर अक्षय कुमार साल 2017 में कई फिल्मों में नजर आएंगे। खुद अक्षय ने नववर्ष पर अपनी इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने प्रशंसकों से प्यार और शुभकामनाएं बनाए रखने का आग्रह भी किया। अक्षय ने ट्वीट किया, साल काफी वयस्त होने वाला है। पीछे देखने का समय नहीं है, लेकिन आगे देखना है। मेरा 2017 कुछ इस तरह नजर आएगा। आपके प्यार और शुभकामनाओं की जरूरत है।

अक्षय ने अपनी फिल्मों की घोषणा के साथ उनकी कुछ फोटो भी ट्विटर पर साझा की। इस साल उनकी पहली रिलीज फिल्म सुभाष कपूर निर्देशित जॉली एलएलबी-2 होगी, जिसमें वह हुमा कुरैशी और अनु कपूर के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के ट्रेलर को पिछले साल जारी किया गया था और इसमें अक्षय को एक वकील की भूमिका में देखा जा रहा है। इसके बाद अक्षय को श्री नारायण सिंह निर्देशित फिल्म टॉयलेट : एक प्रेम कथा में भूमि पेडनेकर और अनुपम खेर के साथ देखा जाएगा, जो दो जून, 2017 को रिलीज होगी।

अक्षय की इस साल तीसरी रिलीज होने वाली फिल्म 2.0 है। इसमें अक्षय के साथ सुपरस्टार रजनीकांत भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म में रजनीकांत एक वैज्ञानिक की भूमिका में दिखेंगे, वहीं अक्षय को मुख्य खलनायक का किरदार निभाते देखा जाएगा। यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। अक्षय की चौथी फिल्म पैड मैन होगी। इसे अरुणाचलम मुरुगनाथम की बायोपिक माना जा रहा है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.