देखिये, 'जॉली LLB 2' का डिलीट किया गया सीन

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Feb 2017 07:25:17 AM
akshay-kumar-share-his-favourite-deleted-scene-from-jolly-llb-2

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म 10 फरवरी को रिलीज हुई थी। अभी भी फिल्म की कमाई में इज़ाफ़ा हो रहा है। यह फिल्म रिलीज होने से पहले काफी विवादों में रही। इस फिल्म के कई सीन भी हटाए गए, लेकिन अक्षय कुमार ने ट्वीटर पर फिल्म के डिलीटेड सीन को फैंस के साथ शेयर किया।

अक्षय ने ट्वीटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' को इतना प्यार देने के लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद! मैं आप सभी के साथ फिल्म का एक डिलीटेड सीन शेयर कर रहा हूं, जो मेरा फेवरेट सीन है। आप सभी को जॉली गुड मॉर्निंग।'

यह फिल्म 2013 की फिल्म 'जॉली एलएलबी' की सीक्वल है। इसमें अक्षय कानपुर के वकील जगदीशवर मिश्रा उर्फ जॉली की भूमिका में हैं। फिल्म में हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला और अनु कपूर मुख्य भूमिका में हैं। 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.