अक्षय कुमार ने अनुपम खेर को दी जन्मदिन की बधाई

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2017 01:00:08 PM
Akshay Kumar congratulates Anupam Kher on birthday

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार ने बॉलीवुड मंझे हुुए अभिनेता अनुपम खेर को एक खास ट्विटर संदेश के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कुमार ने खेर के लिए उनके जन्मदिन से एक दिन पहले पार्टी का आयोजन किया। खेर कल सात मार्च को 61 साल के होने जा रहे हैं। इस दौरान अभिनेत्री तापसी पन्नू भी मौजूद थीं। ये तीनो ‘नाम शबाना’ फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।

इससे पहले यह तिकड़ी साल 2़015 में आई फिल्म ‘बेबी’ में साथ काम कर चुकी है। इस फिल्म में खेर ने ओम प्रकाश शुक्ला का किरदार अदा किया था। कुमार ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें खेर केक काटते हुए दिख रहे हैं।

अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, एक टीम जो साथ खाती है, साथ रहती है। कुमार और खेर कई फिल्मों जैसे ‘स्पेशल 26’, ‘द शौकीन्स’, ‘हे बेबी’ और ‘जान-ए-मन’ में साथ काम कर चुके हैं।  भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.