अब अक्षय के नक्शेकदम पर चलेगें अजय

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 12:40:27 PM
 Ajay devgan footsteps of akshay kumar make many movies in one year

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन ने अब खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार के नक्शे कदम पर चलने का फैसला किया है। अजय आमतौर साल में एक या दो फिल्में करते हैं।

हाल के वर्षो में उनकी सिंघम रिर्टन्स ,एक्शन जैक्सन, दृश्यम और शिवाय जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी है। हाल ही में प्रदर्शित 'शिवाय' बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकी। शिवाय अजय की महत्वाकांक्षी परियोजना थी। अजय ने फिल्म में अभिनय के साथ ही निर्देशन भी किया था।

अजय अब अक्षय कुमार के नक्शे कदम पर चलने जा रहे हैं। अक्षय कुमार एक साल में तीन या चार फिल्में करते हैं। अजय ने अब फैसला किया है कि वह वर्ष में कम से कम तीन-चार फिल्में करेंगे, जिससे वह लगातार दर्शकों के सम्पर्क में रह सकें। 

कहा जा रहा है कि अजय अब दो फिल्मों की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। अजय ,रोहित शेट्टी की फिल्म'गोलमाल रिटर्न्स' और मिलन लूथरिया की फिल्म 'बादशाहो' में काम करने जा रहे हैं। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की ही एक और फिल्म अगले वर्ष शुरू करेंगे। कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन थ्रिलर होगी।

 

 

एजेंसी 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.