महिला दिवस पर संयुक्त राष्ट्र में ऐश्वर्या का विशेष प्रदर्शन

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 02:43:20 PM
Aishwarya's special performance in the United Nations on Women's Day

संयुक्त राष्ट्र। अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय भरतनाट्यम के लयबद्ध संगीत से गूंज उठा जब प्रख्यात भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना ऐश्वर्या आर धनुष ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। अपने नृत्य से उन्होंने नारीत्व का जश्न मनाते हुए लैंगिक समानता का संदेश दिया।

ऐश्वर्या भारत में यूएन वीमेंस एडवोकेट फॉर जेंडर इक्वेलिटी एंड वीमेंस एंपावरमेंट इन इंडिया हैं। उन्होंने कल शाम संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन द्वारा आयोजित विशेष महिला दिवस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी।

फिल्मकार और नृत्यांगना ने नृत्य के भगवान ‘नटराज’ या भगवान शिव की उपासना ‘भो शंभू’ के साथ अपनी प्रस्तुति की भव्य शुरआत की और इसके बाद अपने शानदार नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।                  भाषा
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.