प्रियंका के बाद परिणीति भी बनी पार्श्वगायिका

Samachar Jagat | Wednesday, 29 Mar 2017 01:34:40 PM
After Priyanka, Parineeti was also a survivor

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी अब पार्श्वगायिका बन गयी है। प्रियंका चोपड़ा की तरह परिणीति चोपड़ा ने भी एक्टिंग के साथ सिंगिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। 

परिणीति ने आने वाली फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ के गाने माना की हम यार नहीं.. को अपनी आवाज दी है। परिणीति ने इसका वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है। 

गौरतलब है कि 'मेरी प्यारी बिंदू' में आयुष्मान खुराना की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 12 मई को रिलीज होगी।                

वार्ता



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.