भोजपुरी-मराठी-पंजाबी फिल्मों के बाद हिंदी फिल्म भी बनाएंगी प्रियंका 

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 03:20:20 PM
After Bhojpuri-Marathi Punjabi priyanka chopra will make Hindi film

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब हिंदी फिल्म बनाने जा रही है। प्रियंका ने बतौर निर्माता भोजपुरी में 'बम बम बोल रहा है काशी' और मराठी में' वेंटिलेटर' फिल्म बनायी है। जल्द ही उनकी पंजाबी फिल्म' सरवन' रिलीज़ होने वाली है। वह अब बॉलीवुड के लिए भी एक फिल्म बनाएगी और इस फिल्म की कहानी प्रियंका के दिल के बेहद करीब है।

अमेरिका में अपने शो' क्वांटिको' और हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के लिए लंबे समय से रह रही प्रियंका अगले महीने घर वापसी कर रही है और भारत लौटने के साथ ही वह एक हिंदी फिल्म बनायेंगी।

प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका इन दिनों हिंदी फिल्म के लिए बातचीत कर रही है। वह अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल के बैनर पर एक पूरी भहदी कमर्शियल फिल्म बनाएगी और इस फिल्म की कहानी प्रियंका के दिल के बेहद करीब है। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि फिल्म में वह खुद काम करेंगी या नहीं।

गौरतलब है कि प्रियंका ने मधुर भंडारकर के साथ फिल्म मैडम जी बनाने का प्लान बनाया था लेकिन प्रकाश झा की जय गंगाजल के बाद वह हिंदी फिल्मों से दूर हो गईं। प्रियंका की माँ ने बताया है कि यह फिल्म 'डिब्बाबंद' नहीं हुई है और इस बारे में प्रियंका के भारत लौटने के बाद कुछ फैसला होगा।

 

 

एजेंसी 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.