चित्रा सिंह 26 साल बाद फिर से गाएंगी मंच पर

Samachar Jagat | Saturday, 15 Apr 2017 06:30:01 AM
After 26 years, Chitra Singh set to sing on stage again

वाराणसी। गजल गायक जगजीत सिंह की पत्नी चित्रा सिंह शनिवार को यहां वार्षिक संगीत महोत्सव में गाएंगी। अपने बेटे की मौत के बाद उन्होंने 1991 से मंचीय प्रस्तुति बंद कर दी थी।

संकट मोचन मंदिर के महंत विश्वंभरनाथ मिश्रा ने बताया कि चित्रा शुक्रवार दोपहर यहां पहुंची और 26 साल बाद वह मंदिर में मंचीय प्रस्तुति देंगी।

उनके बेटे विवेक की मुंबई में 1990 में सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई थी और सदमे के चलते उन्होंने फैसला किया था कि वह सार्वजनिक तौर पर नहीं गाएंगी।

चित्रा अपने पति को भारत रत्न के लिए भगवान हनुमान से प्रार्थना करेंगी और आशीर्वाद लेंगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.