नोटबंदी : किराया नहीं चूका पाने पर इन एक्ट्रेसेस को करना पड़ रहा जिस्म का सौदा

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 09:36:47 AM
actresses-offering-sex-in-return-for-room-rent

मुंबई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले के बाद लोगों को बहुत परेशानियां उठानी पड़ रही है। नोटबंदी के दुष्प्रभाव के चलते कई अभिनेत्रियां किराए के लिए साथ में सोने पर मजबूर हैं। उनके पास पैसे नहीं हैं कि वे किराया दे सकें. बदले में उन्होंने मकान मालिक के साथ सोने के लिए हां कर दिया है। 
 
हिन्दी अखबार दैनिक भास्कर में छपी खबर के मुताबिक ये कलाकार कोई और नहीं, बल्कि सात समंदर पार से मुंबई आकर बैक स्टेज डांस करते हैं। नोटबंदी ने इन्हीं विदेशी कलाकारों को सबसे ज्यादा मारा है। कहने को तो ये कलाकारों लाखों रुपये कमाते है, लेकिन नोटबंदी ने इनकी हालत बिगाड़ दी है। 

रिलीज़  हुई ‘अ नाईट बिफोर सर्जिकल स्ट्राइक‘
 
इन कलाकारों में अधिकतर लड़कियां होती हैं। ये सभी रूस, उजबेकिस्तान, फिलीपींस और कोरिया जैसे देशों से टूरिस्ट वीज़ा पर मुंबई आती हैं। ये लोग कुछ महीने यहां काम करते हैं और फिर स्वदेस चले जाते हैं।  ये लोग मुंबई में पॉश इलाके जैसे लोखंडवाला, गोरेगांव के साथ दक्षिण मुंबई में रहते हैं। 

अंग्रेजी नहीं बोल पाने की वजह से कंगना रनौत होती थी शर्मिंदा !

इन इलाकों में फ्लैट 20 से 40 हजार के बीच मिलते हैं।  किराया बचने के लिए एक फ्लैट में 4 से 6 लड़कियां रहती हैं। लेकिन नोटबंदी के बाद इनकी हालत खराब हो गई है। इनके दम पर पैसे कमाने वाला बॉलीवुड भी मौन है। इनकी मदद को आगे नहीं आ रहा। 
 
विदेशी होने के नाते और कुछ दिनों के लिए आने के कारण ये यहां बैंक अकाउंट भी नहीं खुलवा सकतीं। इन्हें काम के बदले जो पैसे मिलते हैं वे कैश में होते हैं, लेकिन नोटबंदी के नए नियम के कारण किराए के लिए फ्लैट मालिक और एजेंट्स लगातार इन्हें परेशान कर रहे हैं। नए नियम के मुताबिक केवल पैसे जमा हो सकते हैं। 

 

सर्दियों में होने वाली शादियों में यूं दिखें खूबसूरत

शादियों के सीजन में नवाबी अंदाज से ऐसे छा जाओगे

त्वचा और बालों को ऐसे बनाए आकर्षक



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.