कभी इस हीरोइन का बॉलीवुड में था एक्टिंग का जलवा, आज है गुमनाम

Samachar Jagat | Thursday, 16 Mar 2017 08:15:52 AM
Actress Ayesha Jhulka story

मुंबई। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी थी जिनकी एक्टिंग का डंका बजता था पर आज ये गुमनाम है। उनमे से एक है अभिनेत्री आयशा जुल्का। आयशा जुल्का का कभी बॉलीवुड में एक्टिंग का डंका बजता था। उन्होंने ‘जो जीता वहीं सिकंदर, ‘दलाल’ जैसी हिट फिल्म दी। 

आयशा जुलका 90 के दशक की सबसे शीर्ष हीरोइनों में गिनी जाती थीं। लेकिन अब वो गुमनाम की ज़िन्दगी जी रही है। अपने करियर के ऊंचाइयों पर आयशा ने बॉलीवुड छोड़ दिया था।

आयशा ने समीर वाशी से शादी के बाद अपना स्पा खोला और अब वो इसी बिजनेस में बिजी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1988 में फिल्म ‘कैसे-कैसे लोग’ से की थी। इस फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में पहचान दी थी। आयशा ने साल 1991 में अपनी सबसे पहली ‌हिट मूवी दी थी।

इसके बाद तो आयशा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो एक-एक बाद हिट देती गईं और डायरेक्टर्स की पहली पसंद बनती गईं। साल 1992 में फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ में उन्होंने आमिर खान के साथ काम किया। इस फिल्म ने उनके करियर को शिखर पर पहुंचा दिया था। इसी साल उनकी फिल्म ‘खिलाड़ी’ आई। फिल्म में अक्षय कुमार और आयशा की जोड़ी को लोगों ने जमकर पसन्द किया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.