अब्बास-मस्तान को प्रेरणा स्रोत मानते हैं सुमित सरकार

Samachar Jagat | Thursday, 25 May 2017 02:51:20 PM
Abbas–Mustan regards source of inspiration Sumit Sarkar

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुमित सरकार जाने माने निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान को अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं। रंगमंच की दुनिया से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले सुमित सरकार ने वर्ष 2010 में प्रदर्शित अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म 'प्लेयर्स' में काम किया। फिल्म में उन्होंने जेल आयुक्त का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी वर्ष 2014 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म 'रेस 2' में काम किया।

बिहार में सचिन की फिल्म को करमुक्त करने की मांग 

सुमित सरकार अब्बास-मस्तान को अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं। सुमित इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन रही फिल्म 'टॉयलेट दीदी' में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनायी जा रही है और उसमें वह हवलदार की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों बिहार के राजगीर में की जा रही है।

सीमा शुल्क विभाग मुंबई में अधीक्षक के तौर पर कार्यरत सुमित सरकार ने बताया कि अब्बास-मस्तान और उनके तीसरे भाई हुसैन उनके लिये प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा निर्देशक जोड़ी ने बॉलीवुड सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। अब्बास-मस्तान ने खिलाड़ी, बाजीगर, सोल्जर और अजनबी जैसी जबरदस्त थ्रिलर फिल्में बनायी हैं। मैंने उनके साथ जब भी काम किया है, काफी मजा आया। वह अपने कलाकारों को सेट पर कंफर्टेबल महसूस कराते हैं।

उन्होंने कहा कि अब्बास-मस्तान को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये करीब चार दशक हो गये है लेकिन वह अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं होना चाहते हैं, बल्कि और अधिक काम करना चाहते हैं।

‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में अपने डांस का जलवा दिखाएंगी कैटरीना 

अरुण गोविल निर्मित दूरदर्शन के लोकप्रिय शो हैप्पी होम्स में काम कर चुके सुमित सरकार ने कहा कि उनके लिये छोटा पर्दा हो या फिर बड़ा पर्दा या फिर रंगमंच, वह मंच मायने रखता है जहां वह अपने अभिनय को दर्शा सकें अच्छी भूमिका मिलने पर हर मंच पर काम करना पसंद करेंगे।

उन्होंने बताया कि वह अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म में भी काम करने जा रहे हैं। यह फिल्म अमिताभ बच्चन को लेकर बनायी जा रही है। सुमित सरकार ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्मों में द बाइस्कोपवाला और पागलपंती प्रमुख है। पागलपंती हिंदी और गुजराती में बनायी जा रही है। - एजेंसी

'‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ की तुलना नहीं की जानी चाहिए'

संगीत रॉयल्टी विवाद मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दर्ज किया जावेद अख्तर का बयान

जानिए क्यों? सोशल मीडिया पर उड़ाया जा रहा है रनवीर सिंह का मजाक...



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.