इस स्पेशल शख्स को 40 करोड़ का फ्लैट गिफ्ट करेंगी दीपिका पादुकोण

Samachar Jagat | Sunday, 13 Nov 2016 01:14:23 AM
40 million gift will be flat this special man Deepika Padukone

नई दिल्ली। बॉलीवुड की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कमाई के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। शायद इसी वजह से वह इस स्पेशल शख्स को 40 करोड़ का फ्लैट गिफ्ट कर रही हैं।

इससे पहले कि आप सोचें कि वो स्पेशल शख्स रणवीर सिंह हैं तो आपको बता दें कि दीपिका ने वो फ्लैट रणवीर के लिए नहीं बल्कि अपने पापा प्रकाश पादुकोण के लिए खरीदा है।जी हां, मीडिया में आई खबरों के मुताबिक दीपिका ने यह फ्लैट वहीं खरीदा है जहां वह खुद रहती हैं। दीपिका के पापा वैसे तो बंगलुरु में रहते हैं, लेकिन दीपिका से मिलने के लिए वह अकसर मुंबई आते रहते हैं।

जिस वजह से दीपिका ने अपने पिता के लिए यहां फ्लैट खरीद लिया है।दीपिका का फ्लैट भी उसी बिल्डिंग में 26वें फ्लोर पर है जिसे उन्होंने 2010 में 16 करोड़ में खरीदा था। अपने पापा प्रकाश के लिए दीपिका ने 30वे फ्लोर पर 40 करोड़ का फ्लैट खरीदा है जिसका नंबर 3001 है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.