विज्ञान तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं को मिले बराबरी की जगह : यूएन

Samachar Jagat | Saturday, 11 Feb 2017 04:59:28 PM
Science Technology field women received equal places UN

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र ने विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों को पुरुषों के बराबर अवसर दिए जाने का आह्वान किया है। विज्ञान क्षेत्र मे महिलाओं और बालिकाओं के अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने इस मौके पर विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं को बराबरी की जगह मिलने की बात कही है।

आज प्रपोज डे : लवर्स ने एक दूसरे से किया अपने प्यार का इजहार

अपने संदेश में कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं के साथ भेदभाव खत्म करते हुए उनके लिए गणित, प्रौद्योगिकी और विज्ञान की शिक्षा पर बड़ा निवेश किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और लड़कियों को विज्ञान के हर क्षेत्र में पुरुषों के समान आगे बढऩे का अवसर दिया जाना चाहिए।

‘वेलेंटाइन वीक’ : प्यार है इबादत , प्यार है तोहफा...

श्री गुतेरस ने कहा कि महिलाओं के साथ हुए भेदभाव ने उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना कौशल और प्रतिभा साबित करने से वंचित रखा। लंबे समय से होते आए इस भेदभाव के कारण समाज महिलाओं की असली प्रतिभा और नवाचार के कौशल का लाभ नहीं ले सका ,लेकिन अब ऐसा नहीं होना चाहिए। महिलाओं को पुरुषों के समान इस क्षेत्र में भी बराबरी के अवसर मिलने चाहिए।

महारानी एलिजाबेथ के सिंहासन पर आसीन होने के 65 वर्ष पूरे

जन्मदिन: डायरेक्टर के साथ अफेयर से चर्चा में रही ‘मस्त मस्त’ गर्ल उर्मिला

भारतीय बजट का इतिहास व रोचक तथ्य, जानिए क्या हैं हलवा खाने की रस्म ?



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.