आज का इतिहास

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 08:12:17 AM
November 29 in the history of India and the world's major events are

नई  दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 29 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1516- फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।

1775- सर जेम्स जे ने अद्रश्य स्याही का अविष्कार किया।

1830- पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ नवंबर विद्रोह शुरु हुआ।

1870- ब्रिटेन में शिक्षा कानून लागू हुआ।

1916- अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की।

1944- अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।

1949- पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।

1961- दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन भारत आये।

1970- हरियाणा सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।

1987- कोरियाई विमान फ्लाइट 858 में थाईलैंड-म्यांमार की सीमा के पास विस्फोट में 115 लोगों की मौत। 

1989- तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने इस्तीफा दिया।

2012- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया। 

2015- अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद ओटो न्यूमैन का निधन। 

एजेंसी 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.