पीएम मोदी ने दी सोनिया को जन्मदिन की बधाई

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 09:49:36 AM
Modi wishes sonia gandhi good health long life on her birthday

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को उनके 70वे जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोनिया के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर, 1946 को हुआ था। पीएम मोदी ने सोनिया गांधी के बेहतर स्वास्थ्य और लंबी जिंदगी के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की है। 

भारत की प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की नेता और दुनिया की सबसे पावरफुल महिलाओं में शुमार हो चुकीं सोनिया गांधी आजकल केंद्र सरकार की मुखर विरोधी बनी हुई हैं। सोनिया और और उनकी पार्टी मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का विरोध कर रही हैं।

उन्हें दुनिया की नामी फोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में छठे पायदान पर रखा था। वह अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा से एक पायदान ऊपर थीं।

वह इटली में जन्मीं और वहां के मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती थीं। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बहू हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौत के बाद सोनिया गांधी देश की राजनीति में सक्रिय हुईं और आज देश की राजनीति में अच्छी-खासी दखल रखती हैं। वह साल 1998 से कांग्रेस पार्टी के अध्यक्षा की भूमिका निभा रही हैं। 

प्रधानमंत्री ने ऐसे समय में सोनिया गांधी को बधाई दी है जब कांग्रेस नोटबंदी को लेकर मोदी के खिलाफ तीखा हमला कर रही है। सोनिया के पुत्र एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस हमले का नेतृत्व कर रहे हैं। मोदी को निशाना बनाते हुए राहुल ने नोटबंदी को गुरुवार को एक ‘‘मूखर्तापूर्ण निर्णय’’ करार दिया था। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.