नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1830 - झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की सेना की महिला शाखा दुर्गा दल की सेनापति झलकारी बाई का जन्म ।
1899 -वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद लक्ष्मण नायक का जन्म हुआ।
1916 -वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शांति घोष का जन्म हुआ।
1939- समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म हुआ।
1963 - डलास (टेक्सास) में अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ़. केनेडी की हत्या।
1968 - मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
1971 - पाकिस्तान ने भारतीय हवाई सीमा का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।
1975 - जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने।
1990 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर द्वारा त्यागपत्र की घोषणा।
1997 - भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनी।
1998 - बंगलादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
2000 - पाकिस्तान व ईरान पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया।
2002 - मिस वर्ल्डप्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में नाइजीरिया में भडक़े दंगों में सैकड़ों लोग मारे गये।
2006 - भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ़्यूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।
2007 - ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों की समस्या पर काबू पाने के लिए कड़ी घोषणायें की गयी।
2008- हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चुना गया।