भारतीय और विश्व के इतिहास में 02 नवम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 

Samachar Jagat | Wednesday, 02 Nov 2016 08:41:48 AM
Indian and world history major events

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व के इतिहास में 02 नवम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 

1534- सिखों के चौथे गुरु रामदास का जन्म।

1774- अंग्रेज अधिकारी कमांडर इन चीफ ऑफ ब्रिटिश इंड़यिा राबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।

1833- समाज सुधारक और होम्योपैथ को बढ़ावा देने वाले महेंद्रलाल सरकार का जन्म हुआ।

1834- एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था जिसे वहां अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1835- अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों के बीच फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ। यह लड़ाई फ्लोरिडा युद्ध के नाम से भी मशहूर है।

1841- अकबर खान ने अफगानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया,जिसमें उसे सफलता मिली।

1852- फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

1885- पहले मराठी संगीत नाटककार बलवंत पांडुरंग किर्लोस्कर (अन्ना साहेब) का निधन हुआ।

1951-मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब छह हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे।

1984-अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फांसी की सजा दी गयी।

1986-बेरूत में कट्टरपंथियों के जरिए बंधक बनाए गए एक अमेरिकी नागरिक डेविड जैकोब्सन को रिहा कराया गया।

2012-भारतीय-अमेरिकी गणितज्ञ श्रीराम शंकर अभयंकर का निधन।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.