आज का इतिहास

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 08:19:40 AM
Indian and world history are the major events of December 01

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1640 - स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तगाल स्वतंत्रत हुआ।

1885 -भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार एवं लेखक काका कालेलकर का महाराष्ट्र के सतारा में जन्म।

1886 - ‘आर्यन पेशवा’के नाम से प्रसिद्ध समाज सुधारक एवं लेखक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म ।

1933 - कोलकाता और ढाका के बीच विमान सेवा की शुरूआत हुई।

1954 - मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर का मुंबई के एक मध्यवर्गीय परिवार में जन्म हुआ।

1959 - अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये।

1959 - बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।

1963 - नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।

1973 - उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी का निधन।

1974 - वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत ।

1976 - अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

1976 - बंगलादेश में जनरल जियाउर रहमान खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।

1988 - बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1988 - बंगलादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लोग बेघर हुए।

1990 -भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन एवं राजनयिक विजयलक्ष्मी पण्डित का निधन हुआ।

1991 एड्स जागरूकता दिवस की शुरुआत हुई।

2015- अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी जिम लोसकटऑफ का निधन।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.