भारतीय और विश्व इतिहास

Samachar Jagat | Wednesday, 23 Nov 2016 08:21:22 AM
 Indian and major events in world history are as of November 23

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 23 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1165 - पोप एलेक्जेंडर तृतीय निर्वासन के बाद रोम वापस लौटे।

1744 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री जान कार्टरे ने इस्तीफा दिया।

1890- इटली में आम चुनाव हुये।

1892- लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया।

1904- अमेरिका के सेंट लुईस में तीसरे ओलंपिक खेलों का समापन।

1926- आध्यात्मिक श्री सत्य साईं बाबा का जन्म।

1937- प्रख्यात भौतिक विज्ञानी, जीव विज्ञानी और पुरातत्वविद् जगदीश चंद्र बोस का निधन।

1946- वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग, छह हजार लोगों की मौत।

1983- भारत में पहली बार राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।

1984 - लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से कऱीब एक हज़ार लोग फंस गए थे।

1990 - 20वीं सदी के सबसे महान लेखकों में शुमार रोल्ड डॉल का निधन।

1996- इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर वो हिन्द महासागर में जा गिरा।  इस विमान में चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे जिनमें से कम से कम 100 लोग मारे गए।

1997- साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता निराद सी चौधरी ने अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे किये।

2002 - नाइजीरिया में प्रस्तावित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को लंदन स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया था। 

2009- फिलीपींन्स में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या।

 

 

 

एजेंसी 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.