आज का इतिहास

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 08:21:01 AM
India and world history the major events

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 12 नवंबर की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं-

1781 - अंग्रेजो ने नागापट्टनम पर कब्जा किया।

1847 - ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिप्सन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयोग किया।

1918 - ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र बना।

1925 - अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1930 - लंदन में पहली बार गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत इसमें 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।

1936 - केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।

1946 - बनारस भहदू विश्वविद्यालय के संस्थापक एंव भारत रत्न से सम्मानित पंडित मदन मोहन मालवीय का उत्तर प्रदेश के वाराणसी में निधन।

1953 - इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1956 - मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

1963 - जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गये।

1974 - दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित।

1990 - जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परा अनुसार राज्याभिषेक

1995 - नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।

2001 - न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 260 यात्री मारे गए।

2002 - संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नयी शांति योजना तैयार की।

2005 - ढाका में 13वाँ दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।

2007 - सऊदी अरब के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले खरीदार बने।

2008 -देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान- चन्द्रयान 1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।

2009 - भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के 'अतुल्य भारत' अभियान को विश्व पर्यटन अवार्ड-2009 से नवाजा गया।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.