आज का इतिहास

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 08:06:56 AM
India and world history major events of November 04

नई  दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 04 नवम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1509- अल्मीडा के बाद अल्फांसो द अल्बुकर्क भारत में दूसरे पुर्तगाली वायसराय बने।

1619- फ्रेडरिक पंचम यूरोपीय देश बोहेमिया के राजा बने।

1822- दिल्ली में जल आपूर्ति योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ।

1856- जेम्स बुकानन अमेरिका के 15वें राष्ट्रपति बने।

1875- अमेरिका के बोस्टन में मैसाचुसेट्स राइफल एसोसिएशन की स्थापना हुयी।

1889- स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल का जन्म। 

1911- अफ्रीकी देश मोरक्को और कांगो को लेकर फ्रांस तथा जर्मनी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर। 

1915- प्रसिद्ध भारतीय नेता तथा सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज शाह मेहता का निधन।

1970- कत्थक सम्राट पंडित शंभू महाराज का निधन।

1984- ओ बी अग्रवाल एमेच्योर स्नूकर के विश्व चैंपियन बने।

2008- बराक ओबामा अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।

2015- दक्षिणी सूडान के जूबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 37 लोगों की मौत।

2015- पाकिस्तान के लाहौर में एक इमारत ढ़हने से 45 मरे तथा करीब 100 लोग घायल हुए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.