आज का इतिहास

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 08:23:38 AM
India and world history major events of December 09 are as follows

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं- 

1484....महान कवि एवं संत सूरदास का जन्म।

1625....हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर।

1761....शिवाजी की पुत्री ताराबाई का पुणे में निधन।

1762....ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।

1825... सिपाही विद्रोह के एक प्रमुख नायक राव तुला राम का हरियाणा के रेवाड़ी जिले में जन्म।

1870....डॉ. आई एस श्रुधर का वेल्लोर के अस्पताल में जन्म।

1898....बेलूर मठ की स्थापना।

1910....फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।

1917....जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर कब्जा किया।

1924....हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर।

1931....जापानी सेना ने चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया।

1941....चीन ने जापान, जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1946....संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई।

1946...कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म।

1992 ....प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की।

2003...रूस में मास्को के मध्य भाग में विस्फोट से छह लोगों की मौत और कई घायल। 

2012....मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत।

2013....इंडोनेशिया में बिनटारो के समीप ट्रेन हादसे में सात की मौत और 63 घायल।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.