नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 26 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है-
1885- पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गयी।
1932- महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन बनाये।
1948- नेशनल कैडेट कोर की स्थापना हुई।
1949- आजाद भारत के संविधान पर संविधान सभा के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किया।
1960- भारत में पहली बार कानपुर एवं लखनऊ के बीच एसटीडी सेवा शुरु हुई।
1967- लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोग मरे।
1984- इराक एवं अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।
1998- टोनी ब्लेयर ऑयरलैंड की संसद को संबोधित करने वाले पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने।
2008- मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में 164 लोग मरे, 250 से अधिक घायल।
2012- सीरिया में हवाई हमले में दस बच्चों की मौत, 15 घायल।