आज का इतिहास 

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 08:16:56 AM
 India and the major events of world history are as follows

नई  दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 11 नवंबर की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं-

1208 - ओत्तो वान विटल्सबाश को जर्मनी का राजा चुना गया। 

1745 - चाल्र्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना इंग्लैंड में घुसी। 

1811 - कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया। 

1836 - चिली ने बोलीविया और पेरु के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1888- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद का सऊदी अरब में जन्म हुआ।

1918- पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।

1937 - अमेरिका के भक्लटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जी पी थॉमसन को भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1962 - कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया।

1966 -अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान 'जेमिनी-12' लांच किया।

1973 - पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू।

1975 - अंगोला को पुर्तगाल से आजादी मिली।

1978 - मॉमून अब्दुल गयूम मालदीव के राष्ट्रपति बने।

1982 - इजरायल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लोगों की मौत।

1985 - एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फिल्म 'एन अर्ली फ्रोस्ट' अमेरिका में प्रदर्शित की गयी।

2004 - फिलीस्तीन लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन ने यासर अराफात की मौत की पुष्टि की जिसके बाद महमूद अब्बास को संगठन का अध्यक्ष चुना गया।

2013 - सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 100 लोग मारे गये।

2014 - पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गये।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.