आज का इतिहास

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 08:10:32 AM
 India and the major events in world history are as of November 17

नई  दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 17 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1278 .... इंग्लैड़ में 680 यहूदियों को नकली मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फांसी पर लटका दिया गया।

1525 ....मुगल शासक बाबर ने भारत को जीतने के मकसद से सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया।

1831 .... इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए ।

1869.... इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती।

1928 .... लाठी चार्ज में घायल होने के बाद लाला लाजपत राय का निधन।

1932.... तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।

1933....अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।

1966 - भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी।

1993....अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी।

2012....मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गये।

2013...रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.