Happy Birthday : आदित्य राय कपूर ने अपनी 'आशिकी' से लोगों को बनाया दीवाना 

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 09:18:40 AM
Bollywood actor Aditya roy kapoor birthday

नई दिल्ली ।  फिल्म 'आशिकी 2' फेम एक्टर आदित्य राय कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे है। आदित्य राय का जन्म  16 नवंबर, 1985 को हुआ। आदित्य निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर और अभिनेता कुणाल रॉय कपूर के छोटे भाई हैं।

आदित्य ने कभी भी एक्टिंग की ट्रेनिंग नहीं ली मगर उन्हें अपनी हिंदी भाषा को सुधारने के लिए डिक्शन की क्लास ज़रूर लेनी पड़ी। आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत वीजे के तौर पर की। और आगे चल कर एक्टर बने।

Happy Birthday : रूमानी अदाओं से दीवाना बनाया मीनाक्षी शेषाद्री ने

'आशिकी' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले आदित्य कभी क्रिकेटर बनने के सपने देखा करते थे। आदित्य ने साल 2009 में आई फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। हालाँकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई।

देखिये, फिल्म 'जग्गा जासूस' का First Look , कैसे नाच रहे रणबीर कपूर 

साल 2010 में आदित्य ने 'एक्शन रिप्ले' में काम किया, लेकिन वो भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई।  आदित्य ने ऐश्वर्या राय बच्चन और रितिक रोशन स्टारर फिल्म 'गुजारिश' में भी काम किया है।  फिल्म 'आशिकी 2' उनके करियर की बेहतरीन फिल्म साबित हुई।

इस फिल्म के जरिए उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। आदित्य को गिटार बजाना और गाने कम्पोज करना पसंद है। उन्हें रोमांटिक गाने अच्छे लगते हैं।

 

स्टाइलिश दिखनें के लिए अपनी पर्सनैलिटी को दे नया लुक पर्सनैलिटी

अगर आप भी है दोमुंह बालों से परेशान तो अपनाइए ये घरेलु टिप्स

विंटर्स में ऐसे बचाए अपनें गुलाबी होंठों को फटनें से

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.