H'B : सिर्फ 51 रुपये में अपनी पहली साइन की थी धर्मेन्द्र ने, जाने कुछ और दिलचस्प बातें.... 

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 12:14:54 PM
Birthday special Dharmendra some interesting facts about his life and filmi career

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे है। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर, 1935 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। धर्मेद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है। तो आइये जानते है धर्मेंद्र के जन्मदिन के इस खास मौके पर उनसे जुडी कुछ और दिलचस्प बातें -

1. उनका जन्म पंजाब के कपूरथला जिले में आठ दिसंबर, 1935 को हुआ था। सल में वह साहनेवाल गांव के रहने वाले हैं। 

2. उन्होंने सिर्फ हाईस्कूल तक ही पढ़ाई की थी।

3. फिल्मों में आने से पहले धर्मेद्र रेलवे में क्लर्क थे। सवा सौ रुपये महीना उनकी तनख्वाह थी।

4. 19 साल की उम्र में ही उनकी शादी प्रकाश कौर से हो गई।

5. नई प्रतिभाओं की तलाश के लिए फिल्मफेयर की तरफ से आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता में धर्मेद्र विजेता रहे थे।

6.  टाइम्स पत्रिका ने उन्हें दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत अभिनेताओं में शुमार किया।  उन्हें 'ही मैन' भी कहा गया।

7. मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन उनकी खूबसूरती से प्रभावित होकर उन्हें ग्रीक देवता मानती हैं। 

8. अभिनेता दिलीप कुमार ने यहां तक कह दिया था कि वह अगले जन्म में धर्मेद्र जैसी शख्सियत बनना चाहते हैं। 

9. ड्रीम गर्ल नाम से मशहूर हेमा मालिनी उनकी दूसरी पत्नी हैं। हेमा से शादी करने के लिए धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपनाकर दिलावर खान के नाम से हेमा संग शादी रचा ली। 

10.धर्मेंद्र और 'ट्रेजेडी क्‍वीन' मीना कुमारी के अफेयर भी खूब मशहूर रहा।  मीना कुमारी और कमाल अमरोही के बीच तलाक भी का कारण भी    धर्मेंद्र बताया जाता था। मीना कुमार ने धर्मेंद्र के करियर को ऊंचाई तक पहुंचाने में पूरा साथ दिया लेकिन मीना कुमारी को धर्मेंद्र से बेवफाई मिली  और उन्‍होंने शराब पीना शुरू कर दिया था। 

11. धर्मेद्र 2004 से 2009 तक भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बीकानेर के सांसद रहे। लेकिन राजनीति में उनकी जड़े गहरी नहीं हो पाई। 

12. मशहूर अदाकारा सुरैया के धर्मेद्र इतने दीवाने थे कि उनकी फिल्म 'दिल्लगी' (1949) को उन्होंने 40 बार देखा। वह मीलो पैदल चलकर सिनेमाघर जाते थे।

13. फ़िल्मी दुनिया में संघर्ष के दौरान कई बार उन्हें चने खाकर काम चलना पड़ता था। कभी तो चना भी नसीब नहीं होता। एक बार भूख से व्याकुल धर्मेद्र ने अपने दोस्त के मेज पर रखे ईसबगोल का पैकेट देखा तो उन्होंने पूरा ईसबगोल ही खा लिया। तबीयत खराब होने पर उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया।

14. उन्होंने अपनी पहली फिल्म महज 51 में साइन की थी। फिल्म का नाम था 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' (1960) जिसकी कुमकुम थी। हालांकि ये फिल्म कुछ खास नहीं चली। धर्मेद्र को फिल्म 'फूल और पत्थर' से पहचान मिली। 

15. धर्मेद्र ने 'ड्रीम गर्ल', 'शोले', और 'रजिया सुल्ताना' फिल्मों में हेमा मालिनी के साथ काम किया और तभी धर्मेंद्र हेमा के दीवाने हो गए । हेमा के साथ रोमांस के लिए धर्मेद्र कई बार कैमरामैन को रिश्वत भी दिया करते थे। 

16. धर्मेंद्र ने बॉलीवुड फिल्‍मों में हर तरह के किरदार निभाये। वे अपने स्‍टंट भी खुद ही करते थे। उन्‍होंने फिल्‍म 'मां' में चीते से खुद फाइट किया था। 

17. धर्मेंद्र को 1997 में फिल्मों में उल्लेखनीय योगदान के लिए फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2012 में उन्हें  पद्मभूषण से नवाजा गया। 

 


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.