Birthday Special : पर्दे पर दबंग और बॉक्स ऑफिस के सुल्तान है सलमान खान 

Samachar Jagat | Tuesday, 27 Dec 2016 08:23:47 AM
Birthday Special Bollywood superstar salman khan

मुंबई। बॉलीवुड में सलमान खान का नाम उन गिने चुने अभिनेताओं में शुमार किया जाता है जिन्होंने ढ़ाई दशक से अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में आज भी एक खास मुकाम बना रखा है। सलमान को फिल्म इंडस्ट्री में आये 25 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है लेकिन इसके बाद भी वह हर फिल्म से अभिनय के नये शिखर को छूते जा रहे है और काम के प्रति उनका समर्पण बरकरार है।

27 दिसम्बर 1965 में मुंबई में जन्में सलमान का मूल नाम अब्दुल राशिद सलीम है। सलमान खान के पिता सलीम खान फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने पटकथा लेखक और डॉयलाग राइटर है। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण सलमान की रूचि भी फिल्मों की ओर हो गयी और वह अभिनेता बनने का ख्वाब देखने लगे।

उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म 'बीबी हो तो ऐसी' से की। इस फिल्म में सलमान की छोटी सी भूमिका निभायी थी। वर्ष 1989 में सलमान को राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'मैंने प्यार किया' में काम करने का अवसर मिला। युवा प्रेम कथा पर आधारित इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

सूरज बडज़ात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैंने प्यार किया' टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। इस फिल्म के लिये सलमान खान को फिल्म फेयर का सर्वश्रेष्ठ मेल डेब्यू अभिनेता का भी पुरस्कार मिला। 'मैंने प्यार किया' की सफलता के बाद सलमान दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में कुछ हद तक सफल हो गये।

हानिकारक बापू के नन्हे गायक सरवर-सरताज की कैसे बदल गई जिंदगी

वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म 'सनम बेवफा' सलमान के कैरियर की अहम फिल्मों में शुमार की जाती है। इसी वर्ष उनकी फिल्म'साजन' प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में सलमान की जोड़ी माधुरी दीक्षित के साथ काफी पसंद की गयी। इस फिल्म में सलमान ने रोमांटिक अभिनय करने के साथ ही भावपूर्ण अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वर्ष 1994 में राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में उनके अभिनय का नया रंग देखने को मिला। इस फिल्म के पहले उनके बारे में यह बात की जाती थी कि वह केवल रूमानी भूमिका ही निभा सकते हैं लेकिन सलमान ने आमिर खान के साथ मिलकर अपने हास्य अभिनय से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नए बॉलीवुड कैलेंडर में किशोर कुमार, लता मंगेशकर शामिल

वर्ष 1994 में हीं सलमान को एक बार फिर से राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'हम आपके है कौन' में काम करने का अवसर मिला। पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सलमान की जोड़ी माधुरी दीक्षित के साथ एक बार फिर से काफी पसंद की गयी। फिल्म ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किये और आल टाइम ग्रेटेस्ट हिट्स में शुमार हो गयी।

वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म जुड़वा में सलमान खान ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वर्ष 1998 में सलमान खान ने अपने भाई सोहैल खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में काम किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट काजोल थी। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी।

वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' सलमान के कैरियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनकी जोड़ी ऐश्वर्या राय के साथ काफी पसंद की गयी।अजय देवगन जैसे संजीदा अभिनेता की मौजूदगी में भी सलमान के अभिनय को दर्शकों ने जमकर सराहा।

वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म 'तेरे नाम' सलमान के कैरियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में सलमान ने रोमांटिक अभिनय करने के साथ हीं भावपूर्ण अभिनय करके दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसी वर्ष सलमान को अमिताभ बच्चन के सा थ'बागबान' में काम करने का अवसर मिला। अपनी छोटी सी भूमिका में भी सलमान दर्शको का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने में सफल रहे।

वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म 'मैंने प्यार क्यूं किया' में सलमान की जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ काफी पसंद की गयी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2005 में ही प्रदर्शित फिल्म 'नो इंट्री' और वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म 'पार्टनर' के जरिये अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग का नजारा दर्शकों के सामने पेश किया।

वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म 'वांटेड' सलमान खान के कैरियर के लिये अभूतपूर्व परिवर्तन लेकर आयी। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने माचोहीरो की भूमिका निभायी। सलमान के इस अंदाज को दर्शकों ने सरआंखो पर लिया। 'वांटेड' टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी।

वर्ष 2010 में सलमान खान ने अपने भाई अरबाज खान की फिल्म 'दबंग' में काम किया। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने एक बार फिर से अपनी माचोमैन की छवि को दर्शकों के बीच पेश किया। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की। वर्ष 2011 एक बार फिर से सलमान के कैरियर के लिये उपलब्धियों भरा साल साबित हुआ। इस वर्ष सलमान की 'रेड्डी' और 'बाडीगार्ड' जैसी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर 150 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर नया इतिहास रच दिया। वर्ष 2012 में उनकी 'एक था टाइगर' और 'दबंग 2'जैसी फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।

सलमान की वर्ष 2014 में 'जय हो' और 'किक' जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी है। 'किक' ने टिकट खिड़की पर 233 करोड़ रूपये की कमाई की है। उनकी वर्ष 2015 में 'बजरंगी भाईजान' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी है । 'बजरंगी भाईजान' सलमान के कैरियर की अब तक सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म है। 

बजरंगी भाईजान ने 320 करोड़ की कमाई की है । प्रेम रतन धन पायो में सलमान ने दोहरी भूमिका निभायी है। फिल्म ने 207 करोड़ से अधिक की कमाई की है। 

सलमान ने अपने सिने कै रियर में अब तक लगभग 80 फिल्मों में काम किया है। उनके करियर की उल्लेखनीय फिल्मो में कुछ अन्य है- पत्थर के फूल,दिल तेरा आशिक,करण अर्जुन,खामोशी, जीत,जब प्यार किसी से होता है,बंधन,बीबी नंबर वन, हम साथ साथ है, गर्व,मुझसे शादी करोगी,युवराज,वीर आदि।

इस साल सलमान की फिल्म 'सुल्तान' प्रदर्शित हुयी है। फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की है। सलमान की आने वाली फिल्मों में टयूबलाइट प्रमुख है। इस फिल्म में सलमान के अपोसिट चीन एक्ट्रेस झु झु नज़र आएंगी। फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसके बाद 'टाइगर ज़िंदा है' का जो  एक था टाइगर का सीक्वल है उस पर काम करेंगे। सलमान इन दिनों बिग बॉस सीजन 10 भी होस्ट कर रहे है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.