बर्थ-डे स्पेशल : इंटरव्यू लेने वाली पत्रकार साजिद की बनी जोड़ीदार जानिए साजिद के जीवन की कुछ अनसुनी दास्तां

Samachar Jagat | Saturday, 18 Feb 2017 02:32:59 PM
Birth-Day special few things related  Sajid life you never know

मुंबई। बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर और प्रॉड्यूसर साजिद नाडियाडवाला आज 18 फरवरी को उम्र के 51 वें पड़ाव पर पहुंच गए है। साजिद का जन्म 18 फरवरी 1966 को नई दिल्ली में हुआ था। साजिद गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातो का विवरण दिया जा रहा है जो बेहद कम लोगो को पता हो।

= साजिद नें भारतीय सिनेमा की 90 के दशक की मशहूर अदाकारा दिव्या दत्ता से शादी की थी। बेहद कम लोग इस बारे में जानते है कि इनकी शादी को मुक्म्मल कराने के पीछे पूरा हाथ गोविंदा का था। लेकिन साजिद और दिव्या की लवस्टोरी ज्यादा दिनो नहीं चल पाई। शादी के कुछ दिनो बाद ही दिव्या की  रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई, जिसका दोष उनके पति को दिया जाता रहा। यह आज भी एक रहस्य का कारण बना हुआ है कि दिव्या की मौत कैसे हुई।

= साजिद ने अपना फिल्मी करियर की शुरुआत 1992 में फिल्म जुल्म की हुकुमत से किया था। बस इसके बाद उनका फिल्मी जीवन चल गया।

= उनकी दूसरी शादी उसी दौर की एक जर्नलिस्ट वरदा खान से हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान हुई मुलाकात ने दोनो को जीवनभर के लिए शादी के बंधन में बांध दिया। दोनो की शादी को अब करीब 15 साल हो चुके है।

= अपने फिल्मी सफर में उन्होनें हे बेबी, जीत, कीक जैसी ब्लॉकब्लास्टर फिल्में दी है। साजिद की अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म रंगून है जो पहले से ही अपने गीतो और इंटिमेसी को लेकर सुर्खियां बटौर रही है।

सोर्स –गूगल



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.