6 अप्रैल : आज का इतिहास

Samachar Jagat | Thursday, 06 Apr 2017 10:42:40 AM
6 April History

नई दिल्ली। अमेरिकी नागरिक राबर्ट पियेरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया। इसके साथ ही गांधी जी ने रॉलेट एक्ट कानून के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया। इसके अलावा भी भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ। आइए नजर डालते हैं आज के इतिहास की प्रमुख घटनाओं पर......

1672- फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1896 - पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों की यूनान के एथेंस में शुरूआत हुई।

1909 - अमेरिकी नागरिक राबर्ट पियेरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।

1917- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की ।

1919- गांधी जी ने रॉलेट एक्ट कानून के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।

1942- जापानी विमानों ने पहली बार भारत में हमला किया।

1955- अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया ।

1956- पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का महाराष्ट्र में जन्म।

1957- सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

2009- इटली में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 253 लोगों की मौत।

2013- इराक के बकूबा में चुनाव प्रचार के दौरान आत्मघाती बम धमाके में 22 लोगों की मौत हो गई तथा 60 अन्य घायल हो गए।

2013- अफ्रीकी देश नाइजीरिया के मिदलू गांव में हमले में 11 लोगों की मौत हो गई।-एजेंसी

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.