5 अप्रैल : आज का इतिहास

Samachar Jagat | Wednesday, 05 Apr 2017 06:06:01 AM
5 April History

नई दिल्ली। भारत सरकार की ओर से प्रायोजित पहली इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड कंपनी की स्थापना आज ही के दिन हुई। इसके साथ ही नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया। इसके अलावा भी आज के दिन भारत एवं विश्व में बहुत कुछ घटित हुआ जिसने इतिहास में अपनी जगह बनाई। आइए नजर डालते हैं आज की प्रमुख घटनाओं पर.....

1930 - महात्मा गांधी अपने अनुयायियों के साथ नमक कानून तोड़ने के लिए दांडी पहुंचे।

1940 - महात्मा गांधी के करीबी मित्र और समाज सुधारक सी एफ एन्ड्रयूज का निधन ।

1949 - भारत स्काउट एण्ड गाइड की स्थापना हुई।

1955 - ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने इस्तीफा दिया ।

1961 - भारत सरकार की ओर से प्रायोजित पहली इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड कंपनी की स्थापना हुई।

1964 - नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया।

1979 - बम्बई (अब मुंबई) में पहले भारतीय नौसेना संग्रहालय की औपचारिक रूप से शुरुआत हुई।

1991 - अंतरिक्ष यान एसटीएस 37 (अटलांटिस 8) का प्रक्षेपण किया गया।

2010 - अमेरिकी राज्य वेस्ट वर्जीनिया के कोयला खदान में विस्फोट से 22 लोगों की मौत।

2015 - अमेरिकी अभिनेत्री जूलिया विल्सन का निधन।- एजेंसी

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.