4 अप्रैल : आज का इतिहास

Samachar Jagat | Tuesday, 04 Apr 2017 08:58:02 AM
4 April History

नई दिल्ली। मशहूर हिन्दी कवि, लेखक, नाटककार और पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म आज ही के दिन मध्य प्रदेश में हुआ। इसके साथ ही भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ। आइए एक नजर डालते हैं आज की प्रमुख घटनाओं पर.....

1716 - रुस और प्रशिया की सेनाओं ने उत्तरी जर्मनी के विस्मार पर कब्जा किया।

1818 - अमेरिकी संसद में राष्ट्रीय ध्वज में लाल रंग की तेरह पट्टी और बीस स्टार रखने का फैसला लिया गया।

1858 - ह्ययूज रोज के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना के साथ युद्ध करने के बाद झांसी की रानी लक्ष्मीबाई झांसी से निकलकर काल्पी पहुंची और बाद में ग्वालियर की ओर चली गई।

1889 - मशहूर हिन्दी कवि, लेखक, नाटककार और पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ।

1905 - हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में भूकंप से करीब बीस हजार लोगों की मौत।

1910 - दार्शनिक श्री अरविन्दो पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) पहुंचे जहां उन्होंने योग और आध्यात्मिक केन्द्र खोला ।

1916 - अमेरिकी सीनेट में प्रथम विश्व युद्ध में भाग लेने पर सहमति ।

1941- जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर कब्जा किया।

1944 -ब्रिटिश सेना ने इथोपिया के आदिश अबाबा पर कब्जा किया।

1960- अफ्रीकी देश सेनेगल ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने की घोषणा की।

2013- महाराष्ट्र के ठाणे में अवैध रूप से निर्मित इमारत गिरने से 74 लोग मारे गए।

2013- छत्तीसगढ़ में एक कुल्हाड़ी-हत्या कांड में नौ लोग मारे गए।- एजेंसी

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.