3 अप्रैल : आज का इतिहास

Samachar Jagat | Monday, 03 Apr 2017 10:19:20 AM
3 April History

नई दिल्ली। विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने आज ही के दिन उड़ान भरी। वहीं समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय का जन्म आज ही के दिन हुआ। इसके अलावा भी भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ। आइए एक नजर डालते हैं आज की प्रमुख घटनाओं पर .....

1680 - मराठा शासक शिवाजी का महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में निधन।

1856 - यूनान के रोडोस द्वीप समूह में चर्च में हुए धमाके में चार हजार लोगों की मौत।

1903 - समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय का जन्म।

1914 - भारत के प्रथम फील्ड मार्शल एस एच एफ जे मानेकशॉ का अमृतसर में जन्म।

1933 - विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उड़ान भरी।

1949 - अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने उत्तरी अटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर किए ।

1984 - राकेश शर्मा रुस के अंतरिक्ष यान सोयुज टी 11 से अंतरिक्ष पर जाने वाले प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने ।

1987 - प्रसिद्ध साहित्यकार एस .एच .वात्स्यायन अज्ञेय का नई दिल्ली में निधन।

1999 - भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1ई का प्रक्षेपण किया।

2012 - रूस की राजधानी मास्को में भीषण आग में 17 प्रवासी श्रमिकों की मौत।

2013 - अफगानिस्तान के फरहा में एक आत्मघाती बम विस्फोट में 46 लोग मारे गए और 100 घायल हुए।

2013 - अर्जेंटीना में आई भीषण बाढ़ से 50 से अधिक लोगों की मौत।

2016 - कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्व कप जीता।-एजेंसी

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.