27 अप्रैल : आज का इतिहास

Samachar Jagat | Thursday, 27 Apr 2017 10:49:22 AM
27 April History

नई दिल्ली। कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिए पहली मंजूरी दी। इसके साथ ही आज ही के दिन क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे। इसके अलावा भी आज के दिन भारतीय एवं विश्व इतिहास में बहुत कुछ घटित हुआ। आइए एक नजर डालते हैं आज के इतिहास पर....

1526 - मुगल शासक बाबर दिल्ली के सुल्तान को पराजित कर नया बादशाह बना।

1662 - नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।

1748 - मुगल शासक मुहम्मद शाह का दिल्ली में निधन हुआ।

पाकिस्तान के पर्यटन स्थल पहले थे भारत का हिस्सा

1878 - कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिए पहली मंजूरी दी।

1908 - लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए।

1941 - जर्मनी की सेना ने एथेंस (यूनान) पर कब्जा किया।

1942 - अमेरिका के ओकलाहोमा प्रांत में तूफान के कारण 100 लोग मारे गए।

1960 - नेशनल डिफेंस कॉलेज की नई दिल्ली में स्थापना।

1961 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिए पृथ्वी की कक्षा में एक्सप्लोरर 11 लांच किया।

केरल में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में हुई वृद्धि : पर्यटन मंत्री

1961 - सिएरा लियोन ने ब्रिटेन से स्वाधीनता की घोषणा की।

1963 - क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे।

2011 - अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की।

2012 - यूक्रेन के द्निप्रोपेत्रोव्स्क में चार धमाकों में 27 मरे। -एजेंसी

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की जाए राष्ट्रीय पर्यटन प्राधिकार की स्थापना

अमरनाथ यात्रा में महिला श्रद्धालुओं को सलवार कमीज पहनने की सलाह

मात्र दो दिन शेष : फ्री में देखें प्यार की निशानी ताजमहल

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.