26 मार्च - आज का इतिहास

Samachar Jagat | Sunday, 26 Mar 2017 12:30:31 PM
26 March Todays History

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.....

1780 - ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनीटर पहली बार रविवार के दिन प्रकाशित हुए।

1799 - फ्रांस के शासक नेपोलियन बोनापार्ट ने फिलीस्तीन के जाफा क्षेत्र पर कब्जा किया।

1812 - वेनेजुएला के सबसे बड़े शहर कराकास में जबरदस्त भूकंप की वजह से शहर का 90 प्रतिशत हिस्सा ध्वस्त हो गया और करीब 20 हजार लोगों की मौत हो गई ।

1917 - गाजा में ब्रिटिशों और तुर्कों के बीच हुए युद्ध में ब्रिटेन विजयी हुआ।

1934 - ब्रिटेन में चालक परीक्षण शुरू हुआ।

1943 - एल्सी एस ओट्ट को अमेरिकी वायुसेना पदक मिला और वह यह पदक पाने वाली पहली महिला बनीं।

1953 - डॉ जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नए टीके की घोषणा की।

1971 - शेख मुजीबुर्रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को बंगलादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया।

1972 - भारत के राष्ट्रपति वी.वी गिरी ने अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।

1979 - इजरायल और मिस्र के बीच कैंप डेविड शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1983- अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1992 - हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टाइसन को बलात्कार के आरोप में 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई।

2014 - तावी रोइवास यूरोपीय देश एस्तोनिया के प्रधानमत्री बने।-एजेंसी

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.