25 मार्च : आज का इतिहास

Samachar Jagat | Saturday, 25 Mar 2017 05:08:34 PM
25 March Todays History

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

421 - इटली में वेनिस शहर की स्थापना हुई।

1306 - रॉबर्ट ब्रूस को स्कॉटलैंड का नया राजा बनाया गया।

1700 - इंग्लैंड, फ्रांस और नीदरलैंड ने दूसरी उन्मूलन संधि पर हस्ताक्षर की।

1807 - इंग्लैंड में सबसे पहले रेलवे यात्री सेवा की शुरुआत हुई।

1807 - ब्रिटिश की संसद ने दास व्यापार समाप्त कर दिया।

1821 - ग्रीस ने तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की।

1898- स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को अपने शिष्य के रूप में स्वीकार किया।

1905 - प्रसिद्ध भारतीय राजनेता मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म हुआ।

1924- ग्रीक ने अपने गणतंत्र बनने की घोषणा की।

1954- देश के पहले हेलीकाप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया।

1987 - दक्षेस (सार्क) देशों का स्थाई सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।

1989- अमेरिका में निर्मित देश का पहला सुपर कम्प्यूटर एक्स- एमपी 14 राष्ट्र को समर्पित किया गया।

1999 - भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीजा मामले में छूट देने की घोषणा।

2003 - सद्दाम नहर और फरात पुल पर इराक का कब्जा।

2005 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।

2007 - टीम इंडिया विश्वकप क्रिकेट से बाहर।

2008 -टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म’कम्युटेशन रिसर्च लैबोरेटरीज ने इंटरनेशनल फर्म’याहू से गठजोड़ किया।

2011 - भारत की लोकसभा में पारित सिक्का निर्माण विधेयक 2011 में नोट फाड़ने या सिक्के को गलाने पर सात साल की कैद का प्रावधान किया गया।- एजेंसी

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.