24 मई : आज का इतिहास

Samachar Jagat | Wednesday, 24 May 2017 08:10:01 AM
24 may history

नई दिल्ली। नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने। आज ही के दिन हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी का निधन हुआ। इसके अलावा भी भारतीय और विश्व इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए एक नजर डालते हैं आज के इतिहास पर....

1660 - ब्रिटेन के राजा चार्ल्स द्वितीय ने नीदरलैंड का दौरा किया।

एक नहीं, दो नहीं, हनुमान जी के हुए थे तीन विवाह तो भी कहलाए ब्रह्मचारी

1875 -सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो आगे चलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

1954 - माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल करने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म।

1985 - बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लोग मरे।

1986 - मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनी।

1993 - कुर्द विद्रोहियों ने तुर्की में 33 सैनिकों और पांच नागरिकों की हत्या की।

2000 - हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी का निधन।

क्यों रात को सोते समय पानी से भरकर रखनी चाहिए बाल्टी

2001 - नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।

2002 - रूस और अमेरिका ने मॉस्को की संधि पर हस्ताक्षर किए।

2004 - उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।

2013 - राफेल कोरेया ने तीसरी बार इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

2014 - थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।-एजेंसी

READ MORE :-

एक मंदिर जो हजारों सालों से टिका है एक खंभे पर

जानिए! किस रंग की मिट्टी आपके लिए है शुभ

कछुए की अंगूठी पहनने से होती है धन में बरकत



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.