18 अप्रैल : आज का इतिहास

Samachar Jagat | Tuesday, 18 Apr 2017 07:22:01 AM
18 April History

नई दिल्ली। सूर्य सेन उर्फ मास्टर दा और इंडियन रिपब्लिकन आर्मी के 62 लोगों ने चटगांव शास्त्रागार पर धावा बोला। आज ही के दिन विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गांव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की।  इसके अलावा आज के दिन क्या-क्या हुआ आइए एक नजर डालते हैं भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 अप्रैल की प्रमुख घटनाओं पर ....

"अतिथि देवो भव" अतः मेहमान से भूलकर भी नहीं पूछने चाहिए ये तीन सवाल

1612 -मुगल बादशाह शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।

1859 -वर्ष 1857 विद्रोह के नेता तात्या टोपे को फांसी दी गई।

1906 -सेन फ्रांसिस्को में भूकंप और आग से लगभग 4000 लोगों की मौत।

1917 -महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।

1930 -सूर्य सेन उर्फ मास्टर दा और इंडियन रिपब्लिकन आर्मी के 62 लोगों ने चटगांव शास्त्रागार पर धावा बोला।

1948 -नीदरलैंड के हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।

1950 -विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गांव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की।

1955 -महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन हुआ।

1971 -सम्राट अशोक नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा।

1980 -जिम्बाब्वे ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।

1991 -केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।

क्या आप जानते हैं कितने प्रकार के होते हैं शिवलिंग

1996 -काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने ग्रीस के 17 पर्यटकों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भून दिया था।

2005 -भारत मुंबई स्थित जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत।

2008 -भारत और मेक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नए समझौते किए।

2013 -इराक की राजधानी बगदाद में हुए बम धमाकों में 27 की मौत, 65 घायल।

2014 -माउंट एवरेस्ट में आए हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत। -एजेंसी

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

सैलानियों को बहुत लुभाते हैं ये लंबे रेल रूट

गर्मी की छुट्टियों में कूल होने के लिए जाएं इन जगहों पर

विश्व की सबसे सूखी जगह है अटाकामा डेजर्ट का ये स्थान

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.