10 अप्रैल : आज का इतिहास

Samachar Jagat | Monday, 10 Apr 2017 09:45:40 AM
10 April History

नई दिल्ली। स्वामी दयानंद सरस्वती ने आज ही के दिन आर्यसमाज की स्थापना की। राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को स्प्रिंगफील्ड के इलिनोइस में अपनी पत्नी के साथ फिर से दफन किया गया। इसके अलावा भी आज के दिन भारतीय एवं विश्व इतिहास में बहुत कुछ हुआ, आइए नजर डालते हैं आज के इतिहास पर....

1816 - संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार ने वहां दूसरे बैंक की स्थापना को मंजूरी दी।

1866 - हेनरी बेर्घ ने न्यूयॉर्क शहर में पशु क्रूरता निवारण के लिए अमेरिकन सोसायटी की स्थापना की।

1875 - स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की ।

1887 - राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को स्प्रिंगफील्ड के इलिनोइस में अपनी पत्नी के साथ फिर से दफन किया गया।

1889 - राम चंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।

जानिए क्यों खास है ये रेस्टोरेंट और क्यों दूर-दूर से पर्यटक आते हैं यहां

1959 - जापान के तत्कालीन युवराज आकिहितो ने मिचिको से शादी की।

1963 - पनडुब्बी यूएसएस थ्रेशर के समुद्र में डूबने से 119 अमेरिकी नाविकों की मौत ।

1973 - पाकिस्तान ने पुराने संविधान को निरस्त किया ।

1982 - भारत का बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट-1ए का सफल प्रक्षेपण।

1995 - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और देश के छठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन।

भारत की इन जगहों पर जाने से पहले जान ले इनके बारे में.....

1999 - भारती और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स का विधिवत गठन किया ।

2000 - पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।

2003 - इराक पर अमेरिका का कब्जा।

2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केंद्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के छात्रों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को संवैधानिक करार दिया ।

2010 - पोलैंड वायु सेना का टू-154एम विमान रूस के पास दुर्घटनाग्रस्त।

2016- केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिलिंग मंदिर में भीषण आग से करीब 110 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल।--एजेंसी

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

माथे की लकीरों से जानें अपनी लंबी उम्र के बारे में ....

भगवान श्री कृष्ण के दिए श्राप के कारण आज भी पृथ्वी पर भटक रहे हैं अश्वत्थामा

इस शंख की पूजा करने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.