22 अप्रैल : आज का इतिहास

Samachar Jagat | Saturday, 22 Apr 2017 09:48:56 AM
April 22 history

नई दिल्ली। स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया। आज ही के दिन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापान के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की। इसके अलावा भी आज के दिन भारतीय एवं विश्व इतिहास में बहुत कुछ हुआ, आइए एक नज़र डालते हैं आज के इतिहास पर.....

1500 – पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने ब्राजील की खोज की।

1521 – फ्रांसीसी सम्राट फ्रेंकाइस प्रथम ने स्पेन पर आक्रमण की घोषणा की।

1792 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने यूरोप के युद्ध में अमेरिकी तटस्थता की घोषणा की।

अचानक धन प्राप्ति के लिए आज करें माता लक्ष्मी के 18 पुत्रों के नामों का जाप

1915 – प्रथम विश्व युद्व में जर्मनी की सेना ने पहली बार जहरीली गैस क्लोरीन का इस्तेमाल किया।

1921 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया।

1926 – पर्शिया, तुर्की और अफगानिस्तान के बीच सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1931 – मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापान के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की।

1954 – तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ।

1958 – एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने।

1966 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1970 – पृथ्वी पर मौजूद पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं को बचाने और दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के लिए अमेरिका के लाखों लोगों ने पहली बार ‘पृथ्वी दिवस’यानि‘ अर्थ डे’मनाया।

अगर आपके घर में हैं लड्डू गोपाल तो इन नियमों का करें पालन

1977 – ऑप्टिकल फाइबर को पहली बार टेलीफोन ट्रैफिक में यूज किया गया।

1983 – अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।

1992 – मेक्सिको में सीवर गैस विस्फोट में करीब 200 लोगों की मौत।

2004 – उत्तर कोरिया के रीगचोन में पेट्रोलियम से लदी ट्रेनों की टक्कर हो जाने से 150 से अधिक लोगों की मौत।

2005 – बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ्रीकी सम्मेलन आरम्भ।

2008 – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।-एजेंसी

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

परीक्षा में सफल होने के लिए करें रामायण की इस चौपाई का जाप

जानिए कैसे हुए एक ही पिता के पुत्रों के वंश अलग-अलग

आपको यदि रात को अच्छी नींद नहीं आती तो करें ये उपाय



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.