27 MARCH : आज का इतिहास

Samachar Jagat | Monday, 27 Mar 2017 12:24:50 PM
27 MARCH History

नई दिल्ली। भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरुआत करने वाले सर सैयद अहमद खान का निधन आज ही के दिन हुआ था। इसके अलावा भी आज के दिन भारतीय और विश्व  के इतिहास में बहुत कुछ हुआ, जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है। आइए एक नजर डालते हैं भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 मार्च की प्रमुख घटनाओं पर...  

1668 - इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बंबई को ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा।

1721 - फ्रांस और स्पेन ने मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1855 - अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन(मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया।

1841 - पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयार्क में किया गया।

1871 - पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया, जो स्कॉटलैंड ने जीता।

1884 - बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुई।

1898 - भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरुआत करने वाले सर सैयद अहमद खान का निधन। इन्होंने मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएण्टल कॉलेज की स्थापना की जो बाद में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना।

1899- इंग्लैंड और फ्रांस के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा किया गया।

1901 - अमेरिका ने फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया।

1933 - जापान ने लीग ऑफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया।

1944 - यूरोपीय देश लिथुआनिया में दो हजार यहूदियों की हत्या कर दी गई।

1953 - ओहियो के कोन्निओट में ट्रेन हादसे में 21 लोग मारे गए।

1956 - अमेरिकी सरकार ने कम्युनिस्ट अखबार डेली वर्कर को जब्त कर लिया।

1964 - अलास्का में 8.4 की तीव्रता वाले भूकंप से 118 लोगों की मौत।

1989 - अंतरिक्ष में अमेरिका के मिसाइल रोधी उपग्रह का परीक्षण विफल हुआ।

2002 - इजरायल के नेतन्या में आत्मघाती हमले में 29 लोग मारे गए।

2008- अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा। - एजेंसी

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.