21 अप्रैल : आज का इतिहास

Samachar Jagat | Friday, 21 Apr 2017 09:51:38 AM
21 April History

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा... के रचियता उर्दू भाषा के मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन। इसके साथ ही आज के दिन इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इसके अलावा भी आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए एक नजर डालते हैं आज के इतिहास पर....

1451 - लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना।

1526 - मुगल शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया।

अगर आपके घर में हैं लड्डू गोपाल तो इन नियमों का करें पालन

1572 - फ्रांस और इंग्लैंड के बीच स्पेन के खिलाफ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1654 - इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।

1720 - बाजी राव प्रथम, पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने।

1739 - स्पेन और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

1782 - थाईलैंड की राजधानी बैंकाक शहर की स्थापना हुई।

1895 - अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर पैनटॉप्टिकॉन का प्रदर्शन किया गया।

1910 - टॉम सायर तथा हकलबरी फिन जैसे संजीदा किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन।

1938 - सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा... के रचियता उर्दू भाषा के मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन।

1941 - यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

बहुत काम का है एक कटोरी पानी, चमका सकता है आपकी किस्मत

1945 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ ने बर्लिन के बाहरी इलाके पर कब्जा किया।

1960 - ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाया गया।

1967 - यूनान में सैन्य तख्तापलट हुआ।

1975 - दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति गुएन वान थिऊ को इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया।

1983 - ब्रिटेन में एक पाउंड का सिक्का पेश किया गया।

1987 - श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक बम धमाके में सौ से अधिक लोगों की मौत हुई।

1996 - भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।

2013 - आंकड़ों की बाजीगरी में मशीन को मात देने वाली शकुन्तला देवी का निधन हुआ।-एजेंसी

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

परीक्षा में सफल होने के लिए करें रामायण की इस चौपाई का जाप

जानिए कैसे हुए एक ही पिता के पुत्रों के वंश अलग-अलग

आपको यदि रात को अच्छी नींद नहीं आती तो करें ये उपाय

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.