13 अप्रैल : आज का इतिहास

Samachar Jagat | Thursday, 13 Apr 2017 10:14:45 AM
13 April History

नई दिल्ली। अमेरिका के गोल्फ़ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। आज ही के दिन वॉरेन हेस्टिंग्स ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए। इसके अलावा  आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए नजर डालते हैं इतिहास में दर्ज आज की प्रमुख घटनाओं पर....

1699- सिखों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की।

1772- वारेन हेस्टिंग्स ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए।

बजट कम है तो गर्मी की छुट्टियों में जाएं इन पांच जगहों पर

1796- इटली की जंग में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया।

1890- भारत की पहली फिल्म श्रीपुंडलीक का निर्माण करने वाले फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म।

1919- अमृतसर के जलियांवाला बाग में नृशंस हत्याकांड हुआ।

1939- भारत में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।

1941- तत्कालीन सोवियत संघ और जापान ने तटस्थता संधि पर हस्ताक्षर किए।

1944- तत्कालीन सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए।

1960- फ्रांस सहारा मरुस्थल में परमाणु बम का परीक्षण करने वाला चौथा देश बना।

रंग-बिरंगी इमारतों ने बनाया है इस शहर को खास

1970- चन्द्रमा की यात्रा पर रवाना हुए अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 के इंधन टैंक में विस्फोट हुआ।

1980- अमेरिका ने मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।

1984- भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।

1997- अमेरिका के गोल्फ़ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

2013- पाकिस्तान के पेशावर में एक बस में धमाके से आठ लोगों की मौत। -एजेंसी

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

माथे की लकीरों से जानें अपनी लंबी उम्र के बारे में ....

भगवान श्री कृष्ण के दिए श्राप के कारण आज भी पृथ्वी पर भटक रहे हैं अश्वत्थामा

इस शंख की पूजा करने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.