बुजुर्ग को लगा आशिकी का रोग, बुढ़ापे में गर्लफ्रेंड के लिए चुराता था कारें

Samachar Jagat | Friday, 21 Apr 2017 01:14:02 PM
The elderly felt the disease of Aashiqui, stolen girlfriends in old age cars

दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक 63 वर्षीय बुजुर्ग चोर को पकड़ा है, जो अपनी महिला मित्र को खुश करने के चक्कर में इस उम्र में चोर बन गया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो शातिर चोर ने जो बताया उसको सुनकर सभी हैरान रह गये। 

गिरफ्त में आए बुजुर्ग चोर का नाम राज भाटिया है। उसने बताया कि आज तक उसे याद नहीं कि कितनी कार चुराई है। उसके चोर बनने के पीछे उसकी महिला मित्र का ही हाथ है।

उसे हुंडई की क्रेटा कार बहुत पंसद थी। लेकिन पैसे नहीं होने के कारण वो उसे छोडक़र चली गई। इसके बाद बुजुर्ग चोर ने गुस्से में आकर, जा जाने कितनी कारें चुराई उसको भी पता नहीं है। 

पुलिस ने बताया कि राज अपने दो साथियों के साथ मिलकर कारें चोरी करता था। उसके पास एक स्पेशल चाबी है, जिसकी मदद से वो कारें चुराते थे और फिर औने-पौने दामों पर बेच देते थे।

साथ ही कहा कि वे चोरी की कारें अधिकतर दिल्ली, यूपी और हरियाणा में बेचा करते थे। पुलिस राज से जुड़े लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.