झारखंड: सात व्यक्तियों की पीट-पीट कर हत्या

Samachar Jagat | Saturday, 20 May 2017 08:56:01 AM
Jharkhand Seven persons beaten to death

जमशेदपुर। झारखंड के सरायकेला-खरसवां और पूर्व सिंहभूम जिलों में ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के शक में सात व्यक्तियों की पीट-पीट कर हत्या कर दी।पुलिस अधीक्षक राकेश बंसल ने कहा कि राजनगर थाना क्षेत्र से कल से लापता व्यक्ति का शव आज सरायकेला-खरसवां जिले के दांडुंगुंगी पहाड़ी क्षेत्र से मिला। व्यक्ति के तीन दोस्तों की कल पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज मृतकों के परिवार वालों के लिए दो-दो लाख रुपए की मुआवजा राशि की घोषणा की।
इसी बीच अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर के मलिक ने इन घटनाओं के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.