नहर में डूबने से युवक की मौत

Samachar Jagat | Friday, 24 Mar 2017 11:55:31 AM
Youth dies due to drowning in canal

जोधपुर। राजस्थन के जोधपुर जिले के फलोदी शहर में एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फलादी शहर से गुजर रही जोधपुर नहर में गुरुवार को पानी पीने के लिए उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई। उधर मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाकर कैनाल में युवक के शव को ढूंढऩे में जुट गई।

कई देर तक चले सर्च अभियान के बाद युवक के शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिसक के अनुसार आमला निवासी चन्द्रसिंह (21) श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस कंपनी में काम करता था तथा कंपनी के कार्य से बाहर गया था।

वापस लौटते समय वह नहर पर पानी पीने के लिए रुका तभी पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर युवक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने युवक के शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.