युवा कांग्रेस ने किसानों और बिजली की बढी हुई कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया

Samachar Jagat | Saturday, 25 Mar 2017 06:06:01 AM
Youth Congress members protest hike in power tariff

सीकर। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज किसानों की समस्याओं और बढी हुई बिजली की कीमतों के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और विधायक अशोक चांदना के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्टे्रट कार्यालय तक रैली निकाली और प्रदर्शन किया। कलेक्टे्रट पर कार्यकर्ता जिलाधिकारी से मांगों का ज्ञापन लेने आने के लिए मांग कर रहे थे।

पुलिस सर्किल अधिकारी (शहर) सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि जब प्रदर्शनकारियों ने जब अव्यवस्था फैलाने की

कोशिश की तब उन्हें पानी की बौारों और हल्का बल प्रयोग कर तितर बितर किया गया। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लाठियों से बल प्रयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की

कार्यवाही से कई कार्यकर्ता घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने लाठीचार्ज होने से इंकार किया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.