योगी कैबिनेट की दूसरी मीटिंग आज, कई मुद्दों पर हो सकता है बड़ा फैसला

Samachar Jagat | Tuesday, 11 Apr 2017 09:23:16 AM
Yogi's second meeting of cabinet today, may be a big decision on many issues

लखनऊ। मंगलवार को योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की दूसरी बैठक होने वाली है। इस बैठक में कई बड़े मुद्दों पर फैसला हो सकता है। बैठक में मुख्यंत्री और दो उप मुख्यमंत्रियों के अलावा 22 मंत्री भी शामिल होंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने पेयजल योजनाओं के लिए हाल ही में 47 करोड़ रुपए दिए थे। बुंदेलखंड में नई पेयजल योजना की तैयारी चल रही है। इस बात की संभावना है की बुंदेलखंड में पीने के पानी के इंतजाम पर फैसला आ सकता है। 

यूपी में अबतक जले हुए ट्रांसफार्मर 72 घंटे बदले जाते थे, लेकिन अब योगी सरकार में इसे 48 घंटे के अंदर बदले जाने का प्रस्ताव भी आ सकता है।

आलू की फसल को लेकर भी इस बैठक में निर्णय लिया सकता है। किसानों की स्थिति को देखते हुए पिछली कैबिनेट मीटिंग में एक समिति गठित की गई थी।

पहली कैबिनेट बैठक में सीएम योगी ने यूपी के किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया था। 86 लाखा किसानों का एक लाख तक का कर्जा माफ किया गया था।
 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.