योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार के सभी निगम अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को किया बर्खास्त

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Mar 2017 10:41:42 AM
Yogi Adityanath dismisses all SP President and vice president of corporation

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सीएम पद की शपथ ली और सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए योगी ने सपा सरकार के सभी निगम अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को बर्खास्त कर दिया। 

मुख्यमंत्री योगी का अब तक का यह सबसे बड़ा फैसला है। इससे सपा सरकार के 100 से ज्यादा सपा नेताओं की लालबत्ती छीन गई। निगम अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को बर्खास्त करने के साथ ही सभी दर्जा प्राप्त मंत्रियों को भी पद से हटा दिया गया है। 

मुख्य सचिव राहुल भटनागर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व सरकार में विभिन्न विभागों,सार्वजनिक निगमों, परिषदों, समितियों में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नियुक्त गैर सरकारी सलाहकारों, अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सदस्यों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। ऐसे लोगों को कार्यमुक्त कर दिया गया है।

मुख्य सचिव ने कृषि उत्पादन आयुक्त अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, आयुक्त समाज कल्याण, अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों को निर्देश दिये हैं कि सरकार के फैसले का पालन सुनिश्चित कराया जाए। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.