महिला दिवस : जेसीटीएसएल की बसों में महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा की घोषणा

Samachar Jagat | Wednesday, 08 Mar 2017 07:57:42 AM
Women's Day : JCTSL announces free travel to women, girls

जयपुर। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) द्वारा संचालित सभी श्रेणी की बसों में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक दिन के लिए महिलाओं और बालिकाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा के आदेश जारी किए गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुधवार को महिलाएं और बालिकाएं जेसीटीएसएल (लो फ्लोर) की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकती है। इसके लिए जेसीटीएसेल के एमडी आकांक्षा चौधरी ने संबंधित डिपो मैनेजरों को आदेश जारी किए हैं। 

यह नि:शुल्क यात्रा की सुविधा सभी श्रेणी की नगरीय-उपनगरीय बसों में होगी। यात्रा के समय कंडक्टर को नि:शुल्क टिकिट जारी करके महिला यात्री लिखना अनिवार्य होगा। वर्तमान में शहर में करीब 320 एसी-नॉन एसी की बसें संचालित हो रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.